फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर में तालाब में मिले दो भाइयों के शवों का शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। उधर, बच्चों के पिता ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। इसके बाद एएसपी नक्सल और सीओ मड़िहान ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गुरुदेव नगर निवासी प्रद्युम्न कुमार मौर्य व उनके परिवार के लोग शुक्रवार को शाम को घर से 500 मीटर दूर खेत में धान रोपने गए थे। वहां प्रद्युम्न के दो बच्चे अभ्यांश (9) और दिव्यांश (7) भी गए थे। खेत में काम करने के दौरान दोनों भाई कहीं चले गए। खेत में काम करने के बाद परिजन घर लौट गए। घर पर बच्चाें के नहीं मिलने पर परिजन खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उनके कपड़े और अन्य सामान मिले। तालाब से दोनों को बाहर निकालकर परिजन अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता प्रद्युम्न ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह और सीओ मड़िहान मुनिंद्र पाल ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दो डॉक्टरों डाॅ. अनिल और डाॅ. अखिलेश के पैनल ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। अभ्यांश कक्षा चार और दिव्यांश कक्षा एक में पढ़ता था। बच्चों की मां रो-रोकर बेहाल हैं। बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक है। पिता किसान हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे है। शवों का दो डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया डूबने से दोनों की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें