फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बिजली कटौती बंद करने तथा बिजली की दरों में वृद्धि वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटे खान ने प्रदेश भर में ज्यादा बिजली कटौती का आरोप लगाया। कहा कि अघोषित कटौती से किसान, कामगार, विद्यार्थी आदि सभी परेशान हैं। इससे विपरीत असर उद्योग धंधों पर पड़ रहा है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। बिजली कटौती के कारण किसान ट्यूबवेल से भी अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर, ज्ञापन में राज्यपाल से बिजली कटौती की समस्या का समाधान कराने तथा बिजली का मूल्य कम करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में राजधर दुबे, रमेश प्रजापति, अंकुर श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, राजेंद्र विश्वकर्मा, विनय पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें