फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भय फैलाकर पूरा नहीं होगा निजीकरण का मंसूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजीकरण के विरोध में सोमवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के फतहां स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय परिसर में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि भय फैलाकर निजीकरण का मंसूबा पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि विरोध अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने संविदा कर्मियों की छंटनी की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन निजीकरण की जल्दी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतार देने पर उतारू है। संविदा कर्मियों को निकाल कर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। दीपक पटेल ने कहा कि यदि सरकार ने अपने रवैया से बाज नहीं आई तो सभी कर्मचारी मिलकर सरकार का पुरजोर विरोध करेंगे। विनीत मिश्रा ने कहा कि सरकार का रवैया देश विरोधी नीति विरोधी राज्य विरोधी और विभाग विरोधी है। वे इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
पंकज कुमार ने कहा कि हम सब सरकार के बनाए हुए नीति के अनुसार कार्य करते हैं। विनोद चौधरी ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है और हमारे ईमानदार मुख्यमंत्री बिजली निगम को बिकने नहीं देंगे। जिला संयोजक राजेश कुमार गौतम ने कहा कि निजीकरण कर्मचारी विरोधी है। विनय कुमार गुप्ता, प्रदीप मौर्या, सुरेंद्र मौर्य रामजन्म यादव, रमेश कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें