फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में व्यक्ति नहीं, दल अहम: अमर सिंह

Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
दर्शन-पूजन करते राज्य सभा सांसद अमर सिंह, जयाप्रदा एवं डिंपल खन्ना - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह, सिने तारिका जयाप्रदा व डिंपल खन्ना ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। दर्शन-पूजन के दौरान मां को चांदी के छत्र आदि भेंट किए। तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने इन्हें दर्शन-पूजन कराया। दर्शन-पूजन के बाद प्रशासनिक भवन में पत्रकाराें से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा कि सपा में वापसी का कारण मुलायम सिंह का अपनापन है। मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह दल में नहीं मेरे दिल में हैं।
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि राजनीति में व्यक्ति नहीं बल्कि दल महत्वपूर्ण होता है। कैराना मुद्दे पर बोले, कि संत समाज ने स्पष्ट कर दिया कि वहां से किसी ने पलायन नहीं किया है। कश्मीरी पंडित के मुद्दे पर कहा कि भाजपा की महबूबा ने वहां सबको निराश कर दिया है। यह मुद्दा भाजपा का मुख्य चुनाव एजेंडा था। जबकि वहां के लोग आज रो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे सौ कश्मीरी पंडितों को आश्रय देगी।

सांसद ने कहा कि गंगा के मुद्दे पर बनारस की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। गंगा पर बड़ी-बड़ी बात करने वालों ने सफाई तो दूर अस्सी घाट पर अस्सी पत्थर भी नहीं रखे। अगर पीएम मोदी बनारस का विकास करते हैं तो मैं उनका अभिनंदन करूंगा। कहा कि मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा की बदौलत मैं आज जीवित हूं। नवरात्र में विंध्याचल में होेने वाला माता का भंडारा मेरे जीवन मृत्यु के संकट के कारण बाधित हो गया था, जो अब लगातार नवरात्रों में चलता रहेगा। कहा कि 2017 के चुनाव में सपा एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। अखिलेश ने जनता के दिलों में अपने को स्थापित किया है।
विज्ञापन


वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन चौकस रहा। इस दौरान अधिकारी मुस्तैद रहे। सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रभावती यादव, मुन्नी यादव, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, उमाशंकर यादव, शंकर बिंद एवं विजय बाबू मिश्र सहित कई सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें