हलिया। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बसुहरा, भटवारी, दिघिया, चक कोटार, बीरपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत बनाए गए चक डैम, कूप सहित ब्लाक मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र भवन का परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कन्हैया झा, अधिशासी अभियंता एमआई रामचरित कुशवाहा, एई टीपी सिंह ने कार्यों का सत्यापन किया है। परियोजना निदेशक ने बताया मार्च तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन कोरोना काल के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ है। ग्राम पंचायत बसुहरा में निर्माणाधीन चक डैम का सत्यापन किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भटवारी में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए 21 लाख रुपये की लगात से चक डैम, दिघिया में 28.73 लाख रुपए से चक डैम, नदोलवा नाले पर 21 लाख रुपये की लागत से चक डैम, बीरपुर में चक डैम, चक कोटार में चक डैम का सत्यापन किया। पीडी ने बताया कि बसुहरा के चक डैम का कार्य चल रहा है, बाकी स्थानों पर भी कुछ कमियां हैं, जिसे जल्द पूरा करने के लिए कहा गया। इसी प्रकार भटवारी गांव में लघु सिंचाई विभाग से कूप निर्माण सहित कार्य का सत्यापन किया। ब्लाक परिसर में निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण के भवन का भी सत्यापन किया तथा कार्य की गुणवत्ता को भी देखा। कार्य अधूरा मिला। कार्य को तेजी के साथ कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया। इस दौरान अवर अभियंता लघु सिंचाई विजय कुमार, बृजमोहन, अवधेश कुमार, अवधेश यादव, राजेश गौड़ आदि मौजूद रहे।