नगर के घुरहुपट्टी स्थित महावीर पार्क में सद्भावना कप बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स
मिर्जापुर। घुरहुपट्टी स्थित महावीर पार्क में सद्भावना कप बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। पुल ए से आशीष श्रीवास्तव और शशिकांत का हीरामनी व रमेश की जोड़ी से मुकबला हुआ। आशीष व शशिकांत की जोड़ी ने 21-15, 21-17 व 21-16 से मैच जीत लिया। पुल बी में सुरेश श्रीवास्तव व जय प्रताप, डॉ. योगेंद्र बहादुर व रोहित के बीच हुए मुकाबले में सुरेश व जय प्रताप की जोड़ी ने 21-19, 21-15 से मैच जीत लिया।
धर्मपाल व अमित पांडेय और उत्कर्ष व एसडी द्विवेदी के बीच हुए मैच को धर्मपाल व अमित की जोड़ी ने 16-21, 21-15, 21-19 से मैच जीत लिया।