फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक में साथ जा रहे दूसरे चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बरौंधा चौकी के पास अतरैला टोल प्लाजा पर बुधवार को शाम करीब चार बजे एक ट्रक चालक मृत अवस्था में मिला। वहां दूसरे चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पिपरिया से दाल लोड कर कोलकाता जा रहे ट्रक में दो चालक थे। कोलकाता के वनवेडिया धनतला निवासी चालक नीरोपेन विश्वास अपने साथी चालक 54 वर्षीय मनोहरी हालदार को टोल प्लाजा के पास जगाने की कोशिश कर रहे थे। जब साथी चालक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो नीरोपेन ने ट्रक को खड़ा कर दिया। उसके बाद देखा तो साथी चालक की मौत हो चुकी थी। इससे पहले ड्रमंडगंज के पास वह चालक नीरोपेन से कह रहा था कि उसे पसीना आ रहा है और घबराहट महसूस हो रही है। इस पर नीरोपेन ने उसे पानी पीकर आराम करने को कहा था। टोल प्लाजा पहुंचने पर जब साथी चालक को जगाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिजा। नीरोपेन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर बरौंधा चौकी प्रभारी और लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह न बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक की मौत हृदय गति रुकने से होने की बात सामने आई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें