फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियगिता के लिए कोन ब्लॉक के जगापट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे जिला स्तरीय और दोपहर दो बजे मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की तरफ से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक कौशांबी में किया जाना है। क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कोन ब्लॉक के जगापट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह जिला स्तरीय और दोपहर में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल ट्रायल हुुआ। चयन के बाद मंडल स्तरीय टीम का गठन किया गया। इसमें 10 मिर्जापुर के और दो भदोही के खिलाड़ी चुने गए। इसमें मिर्जापुर की अंजलि, कंचन, निधि सिंह, सोनम यादव, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, तुलसी, अदिती, छोटी यादव, शिवानी और भदोही की रिया यादव व खुशी शामिल हैं। सुरक्षित खिलाड़ियों में अर्पिता यादव, निधि यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें