फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के मना करने पर स्नान करने गया इकलौता पुत्र डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के नीचे घाट पर गंगा स्नान करते समय गहरे जल में जाने से बालक डूूब गया। डूबते समय शोर मचाने पर बगल ही स्नान कर रहे एक युवक ने उसे बचाने की कोशिश की किंतु वह असफल रहा। बालक के डूबने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने विंध्याचल से गोताखोरों को बुलाया लेकिन दोपहर तक बालक के नहीं मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को खोजबीन करने के लिए उच्चाधिकारियों से आदेश करवाया है।
विज्ञापन

महंथ शिवाला निवासी सुरेश मौर्या का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस मौर्या दोपहर में गंगा स्नान करने के लिए घर से निकला। उसकी मां ने उसे गंगा स्नान करने जाते समय मना किया था, पर वह मां की बात नहीं माना और गंगा स्नान करने चला गया। वह शास्त्री पुल के नीचे गंगा घाट पर स्नान करने लगा। इसी दौरान गहरे जल में जाने से डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास में स्नान कर रहे युवक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। युवक ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। बालक के डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां और उसकी दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराते रहे। शाम तक बालक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें