फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होली पर तीन मार्गों पर बढ़ाई गई बसों और फेरों की संख्या, चलेंगी 103 बसें

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी बसें। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली पर भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने लंबी दूरी के बसों के फेरे को कम करके प्रयागराज, राबर्ट्सगंज और वाराणसी रूट पर बसों और फेरों की संख्या को बढ़ा दिया है। इस तीन रूटों पर 103 बसें लगाई गई हैं। 28 से नौ मार्च तक बस चलाने वाले चालकों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

होली पर आस-पास के जनपदों में काम करने वाले लोग बसों से घर लौटते हैं। आस-पास के जिलों में काम करने वाले लोगों को बस में आने की समस्या न हो इसके लिए रॉबर्टसगंज, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर बसों और फेरो की संख्या बढ़ाई गई है। प्रयागराज रूट पर 45 फेरे, रॉबर्ट्सगंज रूट पर 42 बसें और वाराणसी रूट पर 30 फेरे चल रहे हैं। सभी रुटों पर 10-10 फेरे बढ़ाएं जाएंगे। लंबी दूरी की बसों को इन रुटों पर लगाया जाएगा। इसके बाद भी जिस रुट पर यात्री अधिक होंगे। उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
कोट
होली पर्व को देखते हुए आस-पास जिले के रुटों पर बसों की संख्या और फेरो को बढ़ाया गया है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक होली विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। 300 किमी प्रतिदिन चलाने पर 450 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि चालकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना श्रीवास्तव,एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें