फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडलायुक्त आवास के सामने ही उखड़ने लगी नई सड़क

विज्ञापन
नगर के विकास भवन के सामने की सड़क की उखड़ी गिट्टियां, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित मंडलायुक्त आवास से लेकर विकास भवन के सामने तक बन रही सड़क की गिट्टियां उखड़ने के चलते गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ सड़क निर्माण चल रहा है तो दूसरी तरफ सड़क के कुछ हिस्सों से गिट्टियां उखड़ने लगीं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर घटिया तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जिले के सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी मार्गों में शामिल है। इसी रास्ते से प्रतिदिन मंडलायुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि आते-जाते हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता का यह हाल है। सड़क निर्माण के दौरान न तो पुरानी सतह की समुचित सफाई की जा रही है। न ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है।
स्थिति यह है कि जहां एक ओर सड़क बनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसका हिस्सा उखड़ना शुरू हो गई है। ऐसे में सड़क के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसी प्रकार भरुहना से पुलिस लाइन मार्ग तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी राजेश, मोहन राय, शिवाकांत मिश्रा, लाल बहादुर और अमित प्रजापति समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की परियोजना से क्षेत्रवासियों में खुशी थी, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता देखकर निराशा हो रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क बनवा रही है। ऐसे में निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराएं तथा मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण सुनिश्चित करें, ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें