फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवागत प्राचार्य ने ग्रहण किया पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नवागत प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

तीन माह पहले डाॅ. आरबी कमल के इस्तीफा के बाद डाॅ. विश्वजीत दास को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था। प्राचार्य पद के लिए छह लोगों का साक्षात्कार हुआ था। 10 दिन पहले शासन ने बीएचयू में तैनात डाॅ. संजीव सिंह को मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया है। मंगलवार को नवागत प्राचार्य ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया। इसके बाद काॅलेज परिसर का भ्रमण कर जरूरी जानकारी ली। अध्यापकों और सीएमएस के साथ बैठक कर काम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें