फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: बेचूबीर बाबा मेले का समापन, भीगी पलकों से श्रद्धालुओं ने दी विदाई, मनरी के थाप की गूंजी

Tue, 12 Nov 2024 05:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बेचूबीर बाबा के मेले का समापन हुआ। तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय मेले में हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई और आशीर्वाद मांगा। विदाई के समय मनरी के थाप की गूंज हुई इसके साथ बाघ की चिंघाड़ भी की गई। भक्तों ने जयकारा लगाया।
 
विज्ञापन
बेचूबीर धाम पर भक्तों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में प्रबोधिनी एकदशी पर अहरौरा क्षेत्र में मंगलवार की भोर चार बजे जैसे ही मनरी नामक वाद्य यंत्र की थाप गूंजी श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ आंखों में आंसू लेकर भीगी पलकों से बाबा को विदा किया और बेचूबीर बाबा के तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय मेले का समापन हो गया। प्रेत बाधा निवारण और संतान प्राप्ति की इच्छा की आस लेकर देश के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु अपने-अपने घरों को लौट गए। 

विज्ञापन


पुलिस तथा प्रशासन ने भी सकुशल मेला संपन्न होने पर राहत की सांस ली। रात में बेचूबीर बाबा के पुजारी बृजभूषण यादव नदी में स्नान करने गए और वहां से स्नान के बाद विभिन्न देवी देवताओं की पूजा एवं हवन करने के दौरान एकादशी की भोर हाथ मे लाठी लिए दौड़ते हुए बाबा की चौरी पर चढ़ कर मत्था पटक दिया और परंपरागत ढंग से बेचूबीर बाबा की पूजा की इसी बीच घंटा घड़ियाल के साथ मनरी के थाप की आवाज वातावरण मे गूंजने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चौरी के सामने हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाए बाबा का दर्शन पाने एवं पूजा देखने के लिए जमें रहे। पूजा होने के बाद पुजारी ने अक्षत प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और भक्तजन बेचूबीर बाबा की चौरी पर मत्था टेक कर अपने अपने दिलों में अपनी मनोकामना पूर्ण होने की आस लिए घरों को लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें