फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम कटने पर भड़के लोग

Tue, 17 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम कटने पर सिटी ब्लाक के चितावनपुर के ग्रामीण सोमवार को भड़क गए। चितावनपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंप कर मतदाता सूची में कटे 150 लोगों का नाम नहीं जुड़ने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कराकर नाम जुड़वाने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बावजूद इसके समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन


विकास खंड सिटी के चितावनपुर के लगभग 150 ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से कट गया है। नाम कटने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण परवेज ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में था, लेकिन प्रधानी चुनाव के दौरान एनआईसी कर्मचारियों की मिली भगत से ग्रामीणों का नाम काट दिया गया। जिससे ग्रामीण अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि एनआईसी कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची में प्राय: लापरवाही बरती जाती है। जिसके कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि 150 मतदाताओं का नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों का नाम काटा गया है, तत्काल उनका नाम जोड़ा जाए। ग्रामीणों का नाम नहीं जोड़े जाने पर जनहित की अपूूर्णनीय क्षति होगी। अन्यथा कर्मचारी आंदोलन और आत्मदाह करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण एनआईसी और जिला प्रशासन विरोधी जम कर नारे लगाते रहे। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर शहनवाज खां, करीमुद्दीन, राजेश कुमार, परवेज खान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें