मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व छात्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जीडी बिनानी पीजी कालेज के छात्रनेता विकेश सिंह पटेल की 16 अगस्त को हुई मौत की जांच कराई जाए। आरोप लगाया गया कि छात्रनेता की षड़यंत्र के तहत प्रायोजित दुर्घटना कराकर हत्या हुई है। मांग की गई कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर विकेश सिंह के पिता गुलजार सिंह, योगी सेना के प्रदेश महामंत्री प्रिंस सिंह, गोपाल सिंह पटेल, अनुज सिंह, चंदन दुबे, विवेक सिंह, बृजेश मिश्रा, अभिषेक पाल, अशोक यादव आदि थे।