हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-ददरी मार्ग स्थित बीएसएनएल टावर के पास से सोमवार की रात को पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतुस के साथ गिरफ्तार कर लिया। रात को पुलिस गश्त कर रही थी कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार राम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक तमंचा के साथ बीएसएनएल टावर के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घेरे बंदी का आरोपी शमीम उर्फ जंगाली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतुस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया।