फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभी तक हत्या का नहीं हो सका खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवहट के सजहवा जंगल में श्रमिक का मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के देवहट गांव से सटे सजहवा बाउली जंगल में 27 जनवरी को श्रमिक छोटकऊ कोल का दफनाया हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। छोटकऊ कोल के बाद एक फरवरी को हरदी जंगल में पलास के पेड़ पर लापता दुलारदीन कोल का लटकता हुआ शव मिला। दोनों घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में सुरक्षा के लिए चिंता है। छोटकऊ कोल के बड़े बेटे रविंद्र कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि पिता का हत्या कर जंगल में दफन शव मिलने के 11 दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। देवहट गांव निवासी रजवंती देवी ने बताया कि घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल के किनारे खेती करने वाले ग्रामीण अब अपना डेरा छोड़कर गांव में रहने लगे हैं। ग्रामीण फूलवंती ने बताया कि रात में मवेशियों से खेत की रखवाली करने में अब डर लगने लगा है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में लगातार गश्त कराई जा रही है। छोटकऊ कोल की हत्या की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें