फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगी नगर पालिका

विज्ञापन
लालडिग्गी ​स्थित नगर पालिका कार्यालय के सभागार में बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते नगर पालिकाध्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद की शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा का संयंत्र लगाने का फैसला लिया गया। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मीरजापुर व जिले का नाम गिरजापुर अथवा विंध्यधाम करने का प्रस्ताव पारित किया गया। दूधनाथ चुंगी तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य रुप से रेलवे की तीसरी लाइन में जाने वाली नगर पालिका की भूमि पर चर्चा की गई। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि रेलवे की इस परियोजना में चंद्रदीपा व सबरी वार्ड की कुछ भूमि जाएगी। उसके लिए रेलवे मुआवजा देगा। इस पर चंद्रदीपा के सभासद विनोद यादव ने कहा कि जो मुआवजा मिलेगा। उससे वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही नगर पालिका की जो पुरानी दुकानें हैं और उनमें किराएदार हैं, उनके किराए की समीक्षा का प्रस्ताव पास हुआ। घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण, गृहकर व जलकर की समीक्षा हुई। सभासदों ने भी अपने वार्ड में सफाई, प्रकाश व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठाए और कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष व संचालन ईओ जी लाल ने किया। बैठक में अधिकांश सभासद व नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सम्मान को लेकर मचा हंगामा
मिर्जापुर। बोर्ड की बैठक में रुखड़घाट के सभासद धीरज ने आरोप लगाया कि पालिका के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते और सम्मान नहीं करते। पहले इस पर चर्चा करने की मांग को लेकर हंगामा की स्थिति बनी लेकिन मामला शांत करा दिया गया। सभासदों के प्रश्न पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि तीज पर्व को लेकर घाटों की सफाई व अन्य प्रबंध कराए जाएंगे। इसके लिए ईओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें