फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर पालिका विंध्य क्षेत्र तैनात करेगी 350 सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विंध्याचल के दीवानघाट पर सिल्ट सफाई करते नगर पालिका कर्मचारी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
- शिफ्टवार होगी निगरानी, शुरू हुई तैयारियां
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद विंध्य क्षेत्र में 11 अक्तूबर से शुरु होने वाले नवरात्र मेले में 350 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रहा है। साथ ही मेला क्षेत्र का 24 घंटे निगरानी करने निर्देश दिया है। इससे पहले जिला पंचायत की ओर से करीब 650 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
सोमवार से मेला क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू हो गया है। दीवानघाट, पक्का घाट व अखाड़ा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर सिल्ट की सफाई व अन्य बुनियादी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। गंगा किनारे 100 अस्थायी शौचालय, 32 पानी के स्टैंड पोस्ट और मोबाइल शौचालय बनाए जाएंगे। इन सबकी निगरानी के लिए 24 घंटे के लिए चार सफाई निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। गंगा किनारे की जमीन को समतल कर आवागमन करने लायक बनाया जा रहा है। सोमवार को ईओ जी लाल सहित नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि किसी भी हालत में नवरात्र के पूर्व ही सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमग होगा गंगा का किनारा
नवरात्र मेले के दौरान घाटों को जगमग करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लगभग 150 अस्थायी प्रकाश बिंदु लगाए जा रहे हैं जो मंदिर से घाटों तक जाने वाले रास्ते सहित घाटों पर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। स्नान करने वालों से कहा गया है कि वे बैरिकेडिंग के आगे किसी भी स्थिति में न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें