फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित शास्त्री सेतु मरम्मत का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। कई जनपदों से आपस में जोड़ने में सहायक शास्त्री सेतु का मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरु हो गया है। मरम्मत में लगभग छह करोड की लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विगत कई वर्षों से जर्जर शास्त्री सेतु के मरम्मत को लेकर के बड़े वाहनों का आवागमन बाधित था। दूर का चक्कर लगान से वाहन मालिक परेशान रहे। ट्रक को नरायनपुर या प्रयागराज की ओर से घूम कर मिर्जापुर आना पड़ता था। ऐसे में समय के साथ ही डीजल में की भारी बर्बादी होती रही। कई ट्रक मालिक अपना ट्रक चलाने के बजाए खड़ी कर दिए हैं। पुल की मरम्मत के लिए स्थानीय नागरिक व कई संगठन के लोग सरकार से नए पुल निर्माण व वर्तमान पुल के मरम्मत की मांग कर रहे थे। काफी जद्दोजहाद के बाद शास्त्री सेतु का जीर्णोद्धार प्रारंभ हो गया। मरम्मत का काम मेरठ की कंपनी इको ने लिया है। साइड प्रभारी अजीत शुक्ला ने बताया कि पुल मरम्मत के काम में सभी बैरिंग को बदला जाएगा। सभी ज्वाइंट की मरम्मत की जाएगी। केबल भी बदला जाएगा। जितनी टूट- फूट है उसकी भी मरम्मत की जाएगी। मरम्मत के बाद भारी वाहन पुल पर से आ जा सकेंगे। इको कंपनी ने चिकवा ग्राउंड मझिगवां के पास स्टोर व आफिस बनाया है। यहां से तैयार माल ले जाकर के पुल की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें