फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चीन में चमका मिर्जापुर का कालीन, मंगल कारपेट को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन
चीन के शिनिंग शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में मौजूद कालीन उद्यमी।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
शिनिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन

चेतगंज। मिर्जापुर के कालीन उद्योग ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर पहचान मजबूत की है। कोन ब्लाॅक के अनुरुधपुर पश्चिम पट्टी गोबरहा स्थित मंगल कारपेट को चीन के शिनिंग शहर में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में उत्कृष्ट एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

15 जुलाई को चाइना तिब्बतियन कारपेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित मेले में मुख्य अतिथि ने मंगल कारपेट के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए कालीन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, व्यवसायी और प्रदर्शक मौजूद रहे। मंगल कारपेट को यह सम्मान भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों की उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक प्रदर्शन और मेले में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें