फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता बालक का पता नहीं, लोग रात में कर रहे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार की रात घर के बाहर मां के साथ चारपाई पर सो रहे लापता आठ माह के बालक का मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। बालक को जंगली जानवर के ले जाने के भय के चलते लोगो में भय है। रात भर लोग जग कर निगरानी कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव निवासी डाक्टर नट मजदूरी करते हैं। रविवार की रात एक चारपाई पर डाक्टर नट पुत्र हसनैन (4) व पुत्री उजाला (8) के साथ सोए थे। उनकी पत्नी सोनी पुत्री दिलसानी (6) व आठ माह के पुत्र जैन नट के साथ सोई थीं। देर रात तीन बजे के करीब जब सोनी की नींद खुली तो आठ माह का पुत्र जैन नट चारपाई पर नहीं था। परिजनों ने खोजबीन की तो घर से 20 मीटर दूर जैन नट का खून से सना वस्त्र मिला। पुलिस ने डाग स्क्वाॅड की मदद से खोजबीन की, परंतु पता नहीं चल सका। घटना के बाद से नीबी गहरवार, आदमपुर, रैपुरी, दुगरहा, नौगवां सहित कई गांवों के लोग शाम होते ही बच्चों को संभालने में लग जा रहे हैं। गर्मी के कारण लोग बाहर सो रहे हैं। इस कारण लोगों को समस्या हो रही है। वन क्षेत्राधिकारी लालगंज केके सिंह ने बताया कि अभी किसी जंगली जानवर के गांव में घूमने की सूचना नहीं है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो जानवर को जंगल में भेजने को कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें