फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर अधेड़ ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा अराजी गांव में बुधवार की सुबह बीमारी से आजिज आकर अधेड़ घर के पास कैथ के पेड़ पर लटक गया। परिजनों ने उसे पेड़ पर लटका देख आनन-फानन में किसी तरह फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय मल्लू पुत्र राम अधीन कोल सुबह घर के पास स्थित कैथ के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। घर में दिखाई न देने पर परिजन बाहर खोजबीन करने लगे। मल्लू की पत्नी खगीला देवी ने घर के पास कैथ के पेड़ पर लटका देख कर शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर किए जाने पर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र भूसी नरायण ने बताया कि उसके पिता बीमार चल रहे थे। बीमारी से आजिज आकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें