फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच डिग्री लुढ़का पारा, फिर बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो दिन राहत के बाद रविवार को कोहरा और बादल छाने से फिर मौसम बदल गया। सर्द हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया, जिस कारण लोग कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग रजाई में दुबके रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।
चौबीस घंटे में तापमान में पांच डिग्री की आई कमी के बीच सुबह कोहरा और बादल छाए रहे। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। धूप सेंकने के लिए लोग छतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं, शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें