भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मड़िहान थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भाग गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों प्रेमी युगल को बरामद कर थाने लेकर आई। दोनों के परिजन थाना परिसर में घंटों तू तू मैं-मैं करते रहे। गांव निवासी किशोरी की मां ने मड़िहान थाने में तहरीर देखकर आरोप लगाया था कि पुत्री का विवाह चुनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुआ था। शादी 20 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होनी थी। विवाह के पांच दिन पहले ही पड़ोसी पुत्री को बहला कर घर में रखे 50 हजार नकद समेत 50 हजार के गहने लेकर भाग गया। तहरीर मिलने के बाद मड़िहान पुलिस सक्रियता दिखाते हुए एक सप्ताह में दोनों युगलों को पकड़कर थाने ले आई। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दोनों को बरामद कर परिजनों को बुलाया गया है।