फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला की गला रेत कर हत्या करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी युवती की हत्या कर फरार आरोपी प्रेमी को पुलिस ने खरिहट खुर्द गांव के मोड़ के पास से सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घर के पास बने नाबदान में हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन

अहुगी कला गांव निवासी 27 वर्षीय सुमन उर्फ नन्हकी की शादी पांच साल पहले क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी कमलेश कोल के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण संबंध विच्छेद हो गया था। महिला अपने मायके में रहकर जीवन यापन कर रही थी। सुमन 14 जून को घर में खाना बनाकर माता-पिता को खिलाने के बाद रात नौ बजे घर से यह कहकर निकली कि गांव निवासी अमृत लाल बुला रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अगले दिन 15 जून को सुबह करीब सात बजे घर से 150 मीटर दूर हलिया-सोनगढ़ा मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे शव बरामद हुआ। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। सुमन की माता पुदीना की तहरीर पर पुलिस प्रेमी अमृत लाल उर्फ मितऊ के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बताया कि कोटा घाट के पास वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर खरिहट खुर्द गांव के पास मोड़ पर आरोपी अमृत लाल को थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह 14 जून की रात उसके घर आ गई। उसे बहलाकर पुलिया के पास ले गया। पुलिया पर बैठाकर वहीं से नीचे ढकेल दिया। नीचे गिरने के बाद बेहोश हो गई तो चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें