फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएम सम्मान निधि खाते में आते ही किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मंगलवार को आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। बैंक खातों में सम्मान राशि दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित होते ही जिले के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 37640 किसान पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त से वंचित रह गए।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जिले के सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहराकला, लालगंज, हलिया और छानबे विकास खंड के 280140 किसानों के लिए केंद्र सरकार प्राप्त 560280000 रुपये का डाटा पोर्टल पर लॉक किया गया था। हालांकि योजना के लाभ के लिए जिले के 373800 किसान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 37640 किसान ई-केवाईसी नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17वीं किस्त से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें