फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती

Sun, 22 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूज्य श्री सिंधी पंचायत की ओर से शनिवार को स्टेशन रोड स्थित मोटवानी भवन पर श्री झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई।

विक्रम संवत् नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुंबई से पधारे कलाकार राकेश शर्मा एंड पार्टी ने प्रस्तुत किया।

उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़ कर एक मधुर भजनाें को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

अध्यक्ष हरिशंकर मोटवानी ने श्री झूलेलाल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया।

विशाल भंडारे के उपरांत श्री झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान कृपाल दास, रमेश अंदानी, जगदीश, विशाल दास, गुरुमुख दास, भरत कुमार, रमेश आहूजा, महेश, अविरल, मूलचंद, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें