फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर ने होमगार्ड को पीटा

Sun, 28 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड के जवान को जेलर ने शुक्रवार की रात पिटाई कर दी। पीछे गए होमगार्ड के जवान पर आरोप है कि वह अपने निर्धारित प्वाइंट से दूसरे स्थान पर ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन


घटना से क्षुब्ध हुए होमगार्ड के जवानों ने जेलर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शनिवार की दोपहर दो बजे कारागार के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जवानों ने कहा कि खाली चल रहे प्वाइंट की निगरानी करने गए  होमगार्ड के जवान से बिना कुछ पूछताछ किए जेलर ने उसकी पिटाई कर दी। एक जिम्मेदार अधिकारी को इस तरह का कार्य शोभा नहीं देता। इससे जेलर के तानाशाही रवैया की परत खुलता है।

कहा कि जब तक जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं होगी तबतक कोई भी होमगार्ड जेल में ड्यूटी करने नहीं जाएगा।
विज्ञापन


होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्रनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी इन दिनों जिला जेल में लगाई है। शुक्रवार को लक्ष्मण सिंह की दोपहर दो से रात दस बजे तक प्वाइंट एक पर ड्यूटी थी जबकि प्वाइंट दो पर एक बंदी रक्षक  की ड्यूटी लगाई थी।

लक्ष्मण सिंह अपने प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे कि प्वाइंट  दो पर मौजूद सिपाही भोजन करने चला गया। जिससे प्वाइंट दो कुछ देर के लिए खाली हो गया। जाते समय सिपाही ने लक्ष्मण सिंह से उसका भी प्वाइंट देखने के लिए कहा था।

 जिससे वह एक और दो नंबर की प्वाइंट पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच जेलर पीएन मिश्रा पहुंच गए और लक्ष्मण सिंह से उसकी डयूटी के प्वाइंट के बारे में पूछताछ की तो उसने एक नंबर की प्वाइंट पर ड्यूूटी लगाए जाना बताया।

 यह सुनते ही जेलर नाराज हो गए और कहा कि फिर वह दूसरे के प्वाइंट पर क्या कर रहा है। लक्ष्मण सिंह जेलर द्वारा पूछे गए प्रश्न का पूरा उत्तर देते इससे पहले ही जेलर ने लक्ष्मण को पीटना शुरु कर दिया।

जेलर की हरकत देखते ही लक्ष्मण हैरान हो गया और इसका विरोध जताया। घटना की जानकारी होने पर होमगार्ड के कुछ जवान इस बारे में जानकारी लेते शनिवार को जेल पहुंचे तो जेलर नाराज हो गए।

इस पर होमगार्ड संघ के जवान जेलर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए परिसर के बाहर हंगामा करते हुए उसके विरुद्घ नारेबाजी की। मांग किया कि जब तक जेलर के विरुद्घ मारपीट का मामला दर्ज नहीं होगा तथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक कोई भी जवान जेल में ड्यूटी नहीं करने जाएगा।
विज्ञापन


जवानों ने होमगार्ड कमांडेंट के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा होमगार्ड मुख्यालय ज्ञापन भेजकर जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें