फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जांच समिति ने की अभिलेखों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शनिवार को चार सदस्यीय समिति ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के अभिलेखों की जांच की। मंडलायुक्त ने इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा था। उनके पत्र के डेढ़ वर्ष बाद यह जांच हुई है।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में उप शिक्षा निदेशक विज्ञान दिनेश सिंह, उप शिक्षा निदेशक अर्थ राजेंद्र प्रताप व वरिष्ठ वित्त लेखाधिकारी बेसिक सरोज प्रजापति ने जांच की। उन्होंने जिले के 24 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के प्रबंध समिति के चुनाव, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति के अभिलेखों का सत्यापन व वेतन भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच की। मंडलायुक्त से विभिन्न विद्यालयों की अलग-अलग बिंदुओंं पर शिकायत की गई थी। जिस पर मंडलायुक्त ने शासन को पत्र लिखा था। इस पर शासन की ओर से समिति का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि जांच समिति ने शनिवार को जांच कर अभिलेखों की पड़ताल की। इसके बाद वे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें