वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी जागरुकता सेमिनार का आयोजन नगर के राही लाज में किया गया। सेमिनार में मास्टर ट्रेनर जीएसटी सीमा रानी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर द्वारा जनपद के सभी पंजीकृत व्यापारियों के साथ चार्टर एकाउंटेंट व अधिवक्ताओं को जीएसटी के संबंध में बताया कि जीएसटी व्यवस्था में सारा कार्य ऑनलाइन होगा। सेमिनार में उनके द्वारा जीएसटी में नया पंजीयन प्राप्त करने सहित पंजीयन संशोधन, रिटर्न समाधान योजना, प्रांतीय, केंद्रीय तथा इंपोर्ट व एक्सपोर्ट के संबंध में तथा सरकारी विभागों द्वारा जीएसटी काटने आदि संबंधी समस्त बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
जीएसटी जागरुकता सेमिनार में बताया गया कि जनपद के समस्त पंजीकृत व्यापारियों जिनका पैन सत्यापित किया जा चुका है, उनका डाटा जीएसटीएन के डाटाबेस में माइग्रेट किया जाना है। ऐसे व्यापारी जिनके द्वारा किसी भी विभागीय ऑनलाइन सेवा का उपयोग नहीं किया जा रहा है तथा जिनके मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी डाटाबेस में उपलब्ध नहीं है, उनके प्रोविजनल आईडी तथा पासवर्ड की हार्डकापी संबंधित खंड-कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे व्यापारी स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसके पश्चात व्यापारी जीएसटीएन पोर्टल या प्रोविजनल आईडी तथा पासवर्ड के माध्यम से इनरोलमेंट करेंगे। सेमिनार के दौरान बताया गया कि यह कार्य 15 जून 2017 तक प्रत्येक दशा में कर लेना है। जीएसटी जागरुकता सेमिनार में प्रमुख रूप से नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विभाग की ओर से एसएस तिवारी, एसएन पांडेय, काशीनाथ राम, रामानुज मिश्र, लाल सिंह, रईस अहमद, दिव्यांश आनंद, नंदलाल पांडेय, रमेश कुमार सिंह, फूलचंद व वाणिज्य कर अधिकारियों सहित गोवर्धन त्रिपाठी, संतोष टंडन, दिनेश तिवारी, गौरव बरनवाल, गौरव ऊमर, रामचंद्र केशरवानी, राज अग्रवाल, नीलेश ऊमर, अमित सिंह सहित तमाम व्यापारीगण व नगर के गणमान्य नागरकि उपस्थित रहे।