बरौधा कचार स्थित एक लॉन में फोटो ग्राफर एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव में लगे स्टॉल, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित एक लाॅन में रविवार को फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर फोटोग्राफी की कई कंपनियों ने स्टाॅल लगाए और कार्यशाला में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफी में सही समय और एंगल पर क्लिक करने का ही महत्व है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने कार्यशाला का उद्घाटन किया और फोटोग्राफी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अमर सिंह, रुप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश मौर्य, नीरज, दीपक व राकेश प्रजापति ने भी फोटो खींचते समय बरती जाने वाली सावधानियों का जिक्र किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने नए फोटोग्राफर्स को काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी जो उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। संचालन आलोक बरनवाल ने किया। सचिन श्रीवास्तव, आजम शेख, डा. आनंद प्रकाश बरनवाल, कृष्णा जायसवाल, संजय गुप्ता आदि थे।