मेजबान मिर्जापुर ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। वाराणसी की टीम उपजेता रही।
चार खिलाड़ियों को मुंबई में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुना गया। चारु वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया।
मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबलों में लंबे संघर्ष के बाद सब जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम मौर्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत अंशू मौर्य तथा कांस्य आर्य सक्सेना और अनुराग सिंह के खाते में गया।
45किलोग्राम भारवर्ग में अभिषेक सिंह को स्वर्ण , सावन बिंद को रजत तथा प्रांशू यादव को कांस्य पदक मिला। सब जूनियर हैवीवेट 65 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम मेहरोत्रा को स्वर्ण एवं तुषार सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ।
जूनियर लाइटवेट में स्वर्ण पदक मोहम्मद सैफ के खाते में गया। रजत शशांक चौरसिया तथा कांस्य रजनीश सोनकर ने जीता। 27-30 किलो भार वर्ग बालिका में शांभवी ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया जबकि रजत अर्पिता ने जीता।
सब जूनियर बालिका 47-51 किलो भार वर्ग में श्रेया सिंह ने स्वर्ण तथा अंजली मोदनवाल ने रजत पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग 54-58 किलो भार वर्ग में अखिलेश को स्वर्ण, विपिन को रजत तथा नारायण और मनीष अग्रहरी को कांस्य पदक मिला।
जूनियर लाइट हैवीवेट 78-80 किलो भारवर्ग में सत्यम को स्वर्ण तथा उत्कर्ष को रजत पदक मिला। पुरुष वर्ग में चारु वर्मा को ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई। अभिनव मौर्य, सत्यम सक्सेना, ओशो वर्मा तथा चारु वर्मा को मुंबई में आयोजित होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद खान ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
स्कूल के डायरेक्टर परितोष बजाज ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन दानिश रजा जैदी ने किया।