फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरम्मत के चार माह बाद ही धंसने लगी हाईवे की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लंबे समय बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसका भी कोई खास लाभ राहगीरों को नहीं मिल रहा। जिन क्षेत्रों में काम पूरा हो चुका है, वहां भी सड़क पहले ही तरह धंसने लगी है। इससे हादसे का खतरा है। सड़क धंसने से ओवरलोड वाहनों का संचालन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपसा) ने 2016-17 में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब 114 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया था। सड़क की देखरेख का जिम्मा एसीपी टोलवेज को सौंपा गया है। कंपनी को समय-समय पर सड़क का अनुरक्षण भी करते रहना है।
छह वर्ष पर इसका समतलीकरण (लेवलिंग) करना था, मगर दो वर्ष की देरी से यह कार्य आरंभ हुआ। करीब छह माह पहले जिले की सीमा में सड़क की लेवलिंग का कार्य शुरू हुआ था। कुछ माह में ही यह सड़क फिर से जगह-जगह धंसने लगी है। उरमौरा से छपका के बीच पांच स्थानों पर सड़क की पश्चिमी लेन ऊपर-नीचे हो गई है। यही हाल चंडी होटल से आगे हिंदुआरी की तरफ भी है। इसमें फंसने से बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस बाबत टोलवेज के लाइजनिंग अफसर संजीत सिंह का कहना है कि जहां भी सड़क धंसी है, उसे दोबारा दुरुस्त कराना है। इसके लिए निरीक्षण कर जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें