फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नेग के विवाद में दूल्हे के भाई और दोस्तों ने की युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गुरुवान में आई बरात में नेग देने के विवाद में मारपीट होने के बाद देर रात दूल्हे के भाई और साथियों ने घराती पक्ष के युवक की चाकू और तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भूसे में छिपा दिए। पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत तीन आरोपियों को गड़बड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह और सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ड्रमंडगंंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में बीते 24 अप्रैल को रमेश वर्मा की पुत्री की शादी थी। हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव से रवि की बरात आई थी। बरात आने पर दूल्हे को गाड़ी से उतारने के लिए चालक नेग मांगने लगा। नेग में पांच हजार रुपये मांग रहा था। लड़की पक्ष ने पहले 500 रुपये दिए। नहीं मानने पर 1100 रुपये दिए। इस पर चालक ने रुपये फेंक दिया। यह बात लड़की पक्ष को नागवार गुजरी। लड़की पक्ष ने चालक के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए गाली दे दी। गाड़ी का चालक दूल्हे का दोस्त था। दूल्हे के दोस्त आशीष ने उसकी तलवार निकालकर हमला किया। जो दुल्हन के पिता रमेश को लगी। इस पर घराती पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और लाठी से हमला कर दिए। इस हमले में दूल्हे के मामा पारस को चोट लगी। हमला करने में अजय आगे था। इस कारण बरातियों के निशाने पर था। इसके बाद पुलिस पहुंचने पर शादी हुई। रात में शादी के बाद पुलिस चली गई तो अजय की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि बीते 25 अप्रैल को मारपीट के बाद लापता हुए गांव निवासी अजय कुमार (21) के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बीते 26 अप्रैल को सुबह गांव के खलिहान में भूसे के अंदर अजय का शव मिला। अजय के पिता पहलोदी कहार ने शादी में आए बरातियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने दूल्हे रवि और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।
पुलिस ने शादी की वीडियो रिकार्डिंग भी खंगाली। इसके बाद पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों दूल्हे के भाई दीपक गौड़ निवासी मवई कला थाना हलिया, भांजा निखिल गौड़ निवासी तिसेनतुलापुर थाना मांडा प्रयागराज और साथी तुषार उर्फ आर्यन निवासी मुट्ठीगंज थाना मुट्ठीगंज प्रयागराज को गड़बड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि दूल्हे के भाई और दोस्तों ने शादी में मारपीट के बाद देर रात अजय को जनवासा की ओर अंधेरे में ले जाकर चाकू से हमला कर दिया और दूल्हे के तलवार से गला रेत दी। इसके बाद शव को पास के खलिहान में भूसे के ढेर में छिपा दिए थे। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीन और आरोपियों आशीष तथा शिवम निवासी मुट्ठीगंज प्रयागराज के अलावा मवई कला निवासी एक आरोपी की तलाश की जा रही है। घरातियों की ओर से मारपीट में अजय आगे था, इसलिए वह बरातियों के निशाने पर था। मौका मिलने पर आरोपियों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें