फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मतदानकार्मिकों को दो पाली में दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में सोमवार को अंतिम दिन पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दो पाली में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों से कहा कि जितनी बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उतने ही अच्छे तरीके से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम को सभी लोग बारी-बारी स्वयं चलाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। उन्होंने माॅक पोल तथा मतदान समय से प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने की सूचना अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार ने भी कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें