फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहाय खाय के साथ शुरु हुआ सूर्य उपासना का महापर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोक आस्था का छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। छठ पूजन के लिए महिलाओं ने दउरी, सूप, फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी की। बाजार में देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। चार दिनों तक मनाए जाने वाले महापर्व के दौरान महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। इस दौरान छठी मइया और सूर्यदेव की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार छठी मइया सूर्यदेव की मानस बहन हैं। शुक्रवार को महिलाएं नहाय खाय के साथ पूरे दिन तैयारियों में जुटी रहीं। कद्दू की सब्जी, चने की दाल, अगस्त के फूल की पकौड़ी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया। अगले दिन शनिवार को खरना से व्रत का शुुरूआत होगी। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ या शक्कर वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं। सूर्यदेव की पूजा एवं भोग लगाने के बाद इसे ग्रहण करती हैं। खरना के अगले दिन शाम के समय तालाब अथवा गंगा नदी में खड़ी होकर महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी। 19 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ महापर्व का समापन 20 नवंबर को प्रात: सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही तालाब अथवा नदियों के पानी में खड़ी होकर सूर्योदय की प्रतिक्षा करती हैं। सूर्य उदय होने पर अर्घ्य देकर पूजा का समापन कर व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें