फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Wed, 15 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर के घुरहूपट्टी स्थित अंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



नगर के देहात कोतवाली रोड, रमईपट्टी, पुलिस लाइन रोड, तहसील रोड, महुवरिया, गिरधर का चौराहा, पक्की सरांय, घंटाघर, वासलीगंज, संकटमोचन, कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर रैली समाप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध भिच्छू द्वारा वृंद वंदना व मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। भव्य शोभायात्रा में संविधान की पुस्तक लिए डा. भीमराव अंबेडकर, गौतब बुद्ध उपदेश देते, संत रविदास जी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


 सायंकाल कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विराट बिरहा मुकाबला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोेक कुमार शास्त्री सहित संतोष कुमार, मणिकेश्वर प्रसाद आदि रहे।  हिंदू युवा वाहिनी की बैठक दुर्गा बाजार में हुई। जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  बैठक में संजय चंद्र, सतीश सिंह, संतोष, रितेश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें