संकट मोचन भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार, संवाद
- फोटो : 1
मिर्जापुर। संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान हुए धार्मिक कार्यक्रमों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के महंत योगेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शृंगार के बाद विशेष आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद भी बांटा गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भूमिका निभाई। शाम के समय भी आरती और भजन-कीर्तन हुआ। इस दौरान पंडित विभव उपाध्याय, पंडित अंकित तिवारी, पंडित अर्पित, और पंडित अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।