फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नाव में सवार युवती ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल के अर्जुनपुर गंगा घाट से भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की ओर जा रही एक नाव में सवार युवती शुक्रवार की दोपहर गंगा में कूद गई। नाव पर रखी उसकी साइकिल में लगा एक पत्र मिला है। लिखा है कि मैं भगवान की अमृत संतान हूं। मेरे माता-पिता नहीं हैं। परम परमेश्वर ही मेरे सब कुछ हैं। तीन बार लिखा है कि मैं बैराग्य धारण कर ली हूं। मेरा अब इस जिदंगी में कोई काम नहीं है। जन्म-मृत्यु पहले से तय होता है। विंध्याचल के अर्जुनपुर घाट से उस पार जाने के लिए एक शिक्षक, दो अन्य व्यक्ति और एक साइकिल सवार 18 वर्षीय युवती नाव पर सवार हुई। नाव जब नदी के बीच पहुंची तो युवती कूद गई। यह देख नाव में सवार अन्य लोग भौचक हो गए। जब तक वह उसे बचाने का प्रयास करते तब तक युवती डूब चुकी थी। गोपीगंज और विंध्याचल पुलिस युवती के शव को खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें