फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इलाज के दौरान बच्च्ची की मौत, परिजनों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ओड़ी चट्टी गांव में ननिहाल आई 18 महीने की बच्ची दित्या की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। इसके बाद क्लीनिक पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। झोलाछाप की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस झोलाछाप को अपने साथ लेकर थाने आ गई। चुनार के खानजादीपुर गांव निवासी अल्पना 10 दिन पहले ओड़ी गांव स्थित मायके आई थी। शनिवार की देर शाम 18 महीने की बेटी दित्या की तबियत खराब होने पर वह पिता कैलाश गुप्ता के साथ इलाज कराने के लिए गांव के एक क्लीनिक में गई। दवा लेकर घर लौट आई। रविवार की सुबह तबियत खराब होने पर ओड़ी चट्टी स्थित क्लीनिक पर गई। क्लीनिक बंद होने पर वह बच्ची को इलाज कराने के लिए रामनगर चली गई। वहां से जबाब मिलने पर बीएचयू वाराणसी गई। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की सूचना पर आक्रोशित परिवार के लोग ओड़ीचट्टी स्थित क्लीनिक पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए झोलाछाप की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें