फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लक्ष्मण ने शूर्पणखा की काटी नाक, प्रतिशोध में खर-दूषण मारे गए

विज्ञापन
ड्रमंडगंज की रामलीला में सूर्पणखा का नाक काटते लक्ष्मण।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। श्रीरामलीला समिति ड्रमंडगंज के मंच पर शनिवार की देर रात लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक काट दिए और खरदूषण वध तथा सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। वनवास के दौरान दंडक वन में कुटिया बनाकर निवास कर रहे श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के पास सुंदर रूप बनाकर शूर्पणखा पहुंचती हैं और वह भगवान राम को देखकर उन पर मोहित हो जाते हैं। उसके बाद वह श्रीराम से विवाह करने का प्रस्ताव रखती हैं। श्रीराम स्वयं विवाहित होने की बात कहकर उसे लक्ष्मण के पास भेज देते हैं। जब लक्ष्मण भी उससे विवाह करने से मना कर देते हैं तो वह राक्षसी का रूप धारण कर अत्यंत क्रोधावेष में देवी सीता को मारने के लिए आगे बढ़ती है, तब भगवान राम सीता की रक्षा करने के लिए लक्ष्मण को इशारा करते हैं। इशारा पाकर लक्ष्मण तलवार से शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। नाक कटने के बाद रोती हुई शूर्पणखा खर-दूषण के पास पहुंची। युद्ध में खरदूषण मारा गया। बहन की नाक कटने और भाई के मारे जाने के बाद रावण साधु का वेष धारण कर सीता का हरण कर लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंजनी सोनी, कौशलेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें