मिर्जापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी तय होने पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। इसके बाद दोनों के परिजन शादी करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती की शादी तय कर दी गई थी। घर में विवाह की तैयारी होने लगी। शादी के सामान की खरीदारी होते देख युवती अपने प्रेमी के साथ घर में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर युवती के भाई ने नामजद तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली थी। युवती व आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। दोनों अपनी रजामंदी से अपने-अपने परिजनों के साथ घर चले गए।