फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दीपों के स्वर्णिम प्रकाश से आलोकित हुई पूनम की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन/दुद्धी। देवताओं की दीपावली पर शुक्रवार को जिले के नदी, तालाब के तट रोशनी से जगमगा उठे। घाटों पर जलते दीप से पानी में बनते प्रतिबंब अलौकिक छटा बिखेर रहे थे। ऐसा लग रहा था मानों आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों। इस दौरान घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। उसे रंगों और दीपों से सजाया गया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामसरोवर तालाब पर शाम ढलते ही लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने तालाब के भीटे पर देवताओं के नाम दीपक जलाया। इसी तरह से नगर स्थित अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली स्थित तालाब पर भी लोगों ने दीपदान किया। नगर स्थित प्रमुख मंदिरों पर भी भक्तों ने दीप जलाए। चोपन में सोन नदी के तट पर कई दिनों से चल रहे देव दीपावली की तैयारियां शुक्रवार को जब धरातल पर उतरी तो अनूठे दृश्य ने सबका मन मोह लिया। सोन नदी के घाट पर दीपों की लड़ी देखते ही बन रही थी। यहां 15 हजार दीप जलाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या में बच्चों, क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, ब्लॉक प्रमुख लीला देवी, एएसपी कालू सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह सहित हजारों श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बने। वहीं दुद्धी स्थित शिवाजी तालाब का घाट शाम ढलते ही हजारों दीपों से जगमगा उठा। नगर के अन्य देव स्थल भी देव दीपावली की रंग में रंगे नजर आए।
यहां स्थित ब्रह्मपुत्र, अलकनंदा, गोदावरी, गंगा, यमुना, सरस्वती, वरुणा, नर्मदा, कृष्णा, कावेरी, अस्सी घाटों के साथ सभी मंदिरों पर मिट्टी के दीपक जलाए गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन, प्रतिनिधि देवेश मोहन, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने पूजन करके इसकी शुरुआत की। इस आयोजन में रामलीला कमेटी, जय बजरंग अखाड़ा समिति, युवा स्वर्णकार संघ, दुर्गा पूजा समिति सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनो ने अपनी सहभागिता दी। उधर, विंढमगंज में सततवाहिनी के तट पर दीपक जलाए गए। सन क्लब सोसायटी के संयोजन में लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

25 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका नदी छठ घाट
ओबरा। देव दीपावली का पर्व ओबरा स्थित रेणु नदी छठ घाट पर शुक्रवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक प्रगति परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम ने की। यहां 25 हजार दीपों की रोशनी से पूरा रेणुका नदी छठ घाट जगमगा उठा। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में द वीकेएम ग्रुप प्रथम स्थान, किड्स केयर स्कूल दूसरे, मार्डन कॉन्वेंट स्कूल (ग्रुप ए) तृतीय स्थान, चतुर्थ स्थान पर बंधन ग्रुप एवं पंचम स्थान पर स्टार ग्रुप रहा।
इसके साथ ही वाराणसी से आए विद्वानों ने रेणुका नदी की भव्य आरती की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, चेयरमैन चांदनी देवी, शुभम पटेल, अरविंद सोनी, अभिषेक सेठ आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर के सेक्टर आठ स्थित आरती चित्र मन्दिर ग्राउंड में देव दीपावली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल व घाट को फूल मालाओं से सजाया गया। कई विद्यालयो व कई ग्रुपों की बालिकाओं ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाकर एक अलग ही मनमोहक दृश्य दिया। रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए बालिकाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। शाम होते ही ग्राउंड में 21 हजार दीप जलाए गए। भोजपुरी गायक समर सिंह, प्रियंका पांडेय, पुनीत पागल एवं मोहन लाल यादव ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर भाजपा नेता महेश चंद्र श्रीवास्तव, समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह, संयोजक विपुल शुक्ला, नीरज भाटिया, राहुल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें