फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कों का हुआ शिलान्यास

Wed, 22 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कछवां में संपर्क मार्ग का लोकार्पण करते लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने मंगलवार को कछवां के जमुआ बाजार के पास मझवां ब्लाक में बनने वाली तीन दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि दो अरब 43 करोड़ 80 लाख की लागत से यह सड़क बनाई जाएगी। कहा कि सपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मझवां ब्लाक में  दो अरब 91 करोड़ 36 लाख की लागत से 16 किलोमीटर लंबे कछवां राजातालाब मार्ग को बनाया जाएगा। इसके अलावा 24 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से महराजगंज से मटियारी तक जाने वाली सड़क बनाई जाएगी। वहीं तीसरी सड़क दियाव से निगतपुर तक की सड़क को 18 करोड़ 40 लाख रुपये से बनाया जाएगा । इस दौरान उन्हाेंने कहा कि हम कहने में नहीं करने में विश्वास करते हैं।

समाजवादी पार्टी ने जो कहा उसे पूरा किया। हमारी सरकार  ने उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा और अब तक के इतिहास का उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य करने का अखिलेश सरकार का रिकार्ड दर्ज हो चुका है। भटौली पक्का पुल के निर्माण के संबंध में कहा कि पुल के शिलान्यास के बाद कुछ काम होने के बाद सरकार बदल गई। बसपा की सरकार ने पांच वर्ष तक पुल निर्माण रोक दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में जो भी वादे हमने किए थे उन सब वादों को पूरा किया गया है। मझवां के लोगों ने इस बार उन्हें सेवा करने का मौका दिया तो वह क्षेत्र के विकास के लिए  काम करेंगे। मझवां प्रत्याशी प्रभावती यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास व जनता का सम्मान हमारी राजनीति का उदेश्य रहा है। कहा कि दस वर्षों तक जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र का जो बन पड़ा वह विकास किया है।

 इस दौरान पर पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह व जिला पंचायत सदस्य सुलेखा सिंह ने बसपा को छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर देवी प्रसाद चौधरी, रमेश ओझा, बब्बूलाल, रामजी मौर्या, अशोक कुमार, जमुना यादव, नीरज सिंह, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें