फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़िहान के जंगल में लगी आग बेकाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील से महज पांच सौ मीटर दूर मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर रविवार की दोपहर लगभग दो बजे सड़क के दोनों तरफ जंगलों में आग लग गई है। तेज हवा के बीच आग तेज होती जा रही। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी, अग्निशमन दल आग पर काबू पाने की देर शाम तक कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

इस वन क्षेत्र में बंबू बाजार के लिए बांस का पौधरोपण कराया गया था। आग से यह जलकर नष्ट हो गए। दमकल के पानी की बौछार भी बमुश्किल ही पहुंच पा रही थी। तीन घंटे के बाद भी आग को काबू में नहीं किया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि आग से इस वन क्षेत्र के सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। इसस बेशकीमती बांस के अलावा कत्था(खैर) व खिन्ना(जिसकी लकड़ी से खिलौना तैयार किया जाता है) के साथ ही जलावनी लकड़ी वाले पेड़-पौधे भी जल गए। बसंत शिक्षा समिति एवं मुलायम सिंह विश्व विद्यालय परिसर में आग पकड़ने से पूरे क्षेत्र में दहशत है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के मवेशी एवं जंगली जानवरों को इस अगलगी में भारी हानि हुई है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी सूर्यभूषण द्विवेदी ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
लालगंज। क्षेत्र के बस्तरा गांव के सामने फोरलेन सपोर्ट रोड के बगल में रविवार को आग लग गई। इससे बांस की कोठी और आम के पेड़ों के साथ डोर टू डोर जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप में जल गई। आग की लपट देखते ही गांव के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। किसानों की सतर्कता से जंगल किनारे के खेतों की फसल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें