फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोचिंग संचालक के पिता ने कहा प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो कर लूंगा आत्मदाह

विज्ञापन
थाना दिवस पर जिगना थाना पर सीओ से बात करता मृतक निशांत का पिता रमाकांत। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार में बुधवार सुबह कोचिंग संचालक निशांत प्रजापति (34) की संदिग्ध मौत मामले में पिता रमाकांत शनिवार को थाना दिवस में पहुंच कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दिए। मामले में थानाध्यक्ष ने पिता को 14 दिन धैर्य रखने को कहा। बताया कि पोस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन

लालगंज के दुबार कला गांव निवासी निशांत प्रजापति (34) पुत्र रमाकांत जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाज़ार में कमरा लेकर पत्नी विनीता के साथ रहता था। बाजार में ही एक मकान के तीसरे मंजिल पर कोचिंग सेंटर चलाता था। बुधवार सुबह जब कोचिंग सेंटर पर निशांत का शव फंदे से लटका मिला। पिता रमाकांत प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि पुत्र का हाथ, पैर, सीने की हड्डी तोड़कर हत्या की गई है। इसके बाद भी पुलिस हत्या की प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही है। थाना दिवस पर पहुंचे पिता ने आत्मदाह की धमकी दी। क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने उसे समझा कर शांत कराया और कहा कि जांच चल रही है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने पर प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें