फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन किलोमीटर तक सजा मेला, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा चेतगंज

विज्ञापन
बाल भरत मिलाप में नीम करौली बाबा धाम की झांकी।- संवाद।
विज्ञापन
चेतगंज। स्थानीय बाजार में मंगलवार रात आयोजित श्रीराम भरत मिलाप मेला बुधवार भोर तक चला। मेले में मिर्जापुर और भदोही जिले से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। चेतगंज पुलिस चौकी से गोबरहा गांव स्थित पेट्रोल पंप तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी रहीं। रंगीन झालरों से सजे मेले में बच्चों ने झूले और खिलौनों का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार भोर चार बजे डीजे की धुन पर 25 आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इनमें मेघनाथ वध, गणेश विवाह, राधा-कृष्ण रासलीला, मां दुर्गा, जालंधर वध और महिषासुर वध सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झांकियां शामिल रहीं। झांकियों की कलाबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसके बाद चेतगंज बाजार में भगवान राम और भरत का मिलन हुआ। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राम दरबार की आरती के साथ मेले का समापन हुआ।
आयोजन में लाखन सिंह, अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, ईश्वर चंद यादव, दयाशंकर चौबे, सूर्यबली यादव, सनोज यादव, प्रभुनाथ यादव, राजन यादव, दिनेश अग्रहरि और लाला अग्रहरि आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें