मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर 12 अक्टूबर को होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आयोग से आए हुए पर्यवेक्षक मो. स्माइल सहित परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। बताया कि परीक्षा दो सत्रों में सुबह साढ़े नौ बजे से 11ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रश्नपत्रो के सील्ड बंडलो को जनपद में आने पर कोषागार में डबल लाक में रखवनो की व्यवस्था जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया हैं। परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। प्रत्येक केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बाहर शौचालय पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षा कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रहे।
नोडल अधिकारी बने डीआईओएस
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने वाराणसी खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए आवेदन के सत्यापन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया है।