कैलहट। राजदीप महाविद्यालय में परीक्षा को देखते हुए भय एवं सफलता विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजन हुआ। शिक्षा शास्त्र विभाग में शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सारनाथ परिसर वाराणसी की तपसा दीदी ने सभी प्रकार के भयों को दूर करने के लिए उपाय बताए। महाविद्यालय प्रबंधक ई. राज बहादुर सिंह ने कहा कि आत्मा एक प्रकार की ऊर्जा है। संसार के जो भी कार्य हैं इसी से संचालित होते हैं। आत्मा की ऊर्जा को हमेशा रिचार्ज करते रहना चाहिए। ब्रह्मकुमार जगदीश ने कहा कि परीक्षा संबंधी सभी समस्याओं का हल ध्यान द्वारा किया जा सकता है। ध्यान द्वारा मन को केन्द्रित किया जाता है। मन को केंद्रित कर सभी प्रकार के कार्यों को सहजता से हल किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. गायत्री देवी, डॉ एस के पांडेय, डॉ. रंजना श्रीवास्तव, डॉ. रीति, अर्चना सिंह, रामदुलारी, निधि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रशांत सिंह ने किया।